फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुठभेड़ में घायल हुए मुंशी से रुपयों भरा बैग छीनने वाले दोनों बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मुंशी के हाथों से रुपयों भरा बैग छीनकर फरार हुए दोनों बदमाश सोमवार देर-रात मुठभेड़ के दौरान पांव में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई पांच लाख रुपये नकदी भी बरामद कर ली। घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि मास्टर माइंड विकास पाल की गिरफ्तारी के बाद दतिया निवासी नरेश परिहार एवं जितेंद्र पटेल का नाम सामने आया था। स्वॉट समेत चिरगांव पुलिस उन दोनों बदमाशों को भी तलाशने में जुटी थी। आधी रात को दोनों बदमाश एमपी की ओर भागने की फिराक में निकले थे। इसका पता लगने पर पुलिस भी पहुंच गई। भांडेर रोड के पास बदमाशों को घेरा। पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों बदमाशों के पांव में गोली लगी। उन दोनों बदमाशों ने बताया कि वारदात करने के बाद वे लोग अपने गांव चले गए थे। इस दौरान किसी से भी बात नहीं कर रहे थे। जब विकास के पकड़े जाने की खबर लगी तब वे सुरक्षित ठिकाने के लिए भांडेर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचा समेत कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तारी टीम में स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, चिरगांव प्रभारी राहुल राठौर समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें