फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किशोरी ने गले में फंदा कसकर दी जान

विज्ञापन
मृतका कु बर्षा की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। ककरबई थाना इलाके में 17 साल की एक किशोरी ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। किशोरी के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम धमनौड़ निवासी दशरथ अहिरवार की पुत्री वर्षा (17) बृहस्पतिवार की रात घर के एक कमरे में अपनी छोटी बहन और भाई के साथ सोई हुई थी। जबकि, पिता दशरथ अहिरवार घर के खुले हिस्से में सो रहा था। सुबह पिता ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वर्षा फंदे पर झूल रही थी। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू, उपनिरीक्षक हरनाम सिंह व उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा। मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें इस बात की जरा सी भी आशंका नहीं थी कि बेटी ऐसा कदम उठाएगी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

मृतका कु बर्षा की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें