फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में आज आएगी केंद्रीय टीम

Tue, 01 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में सूखे के हालातों का जायजा लेने के लिए मंगलवार (आज) को केंद्रीय टीम आएगी। इस दौरान किसानों से चर्चा कर परिस्थितियों का आंकलन किया जाएगा। साथ ही टीम विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी।
विज्ञापन


सूखे की विभिषिका से जूझ रहे प्रदेश के जनपदों में इसकी हकीकत का पता लगाने के लिए भारत सरकार द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया है।

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अपर सचिव व केंद्रीय राहत आयुक्त राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित यह दल जनपदों का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे।

बुंदेलखंड के झांसी जनपद में प्रथम दल का मंगलवार को आगमन होगा। टीम विभिन्न ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। साथ ही किसानों से चर्चा कर परिस्थितियों का आंकलन करेगी। इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक भी होगी। टीम जालौन व ललितपुर जनपद का भी दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें