ग्राम अक्सेव में नाली और सीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी की मिली थी शिकायत
जांच अधिकारी ने जिलाधिकारी को सौंपी जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ग्राम प्रधान, बीडीओ और ठेकेदार की मदद से मऊरानीपुर के ग्राम अक्सेव में सड़क और नाली निर्माण मानक के अनुरूप न किए जाने की शिकायत ग्राम निवासी भगवानदास ने डीएम से की थी। डीएम ने निर्माण कार्य की जांच करने के लिए टीम भेजी। टीम ने जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी है।
मऊरानीपुर के ग्राम अक्सेव में सड़क निर्माण के लिए जिला पंचायत में चार साल पहले प्रस्ताव रखा गया था। ग्राम प्रधान ने बजट मिलने के बाद सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया था। आज सड़क जर्जर हो चुकी है और कई स्थानों पर नाली टूट गई थी। इससे जलभराव की स्थिति बन रही थी। इसकी शिकायत ग्राम के ही भगवानदास ने डीएम से की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेने के बाद जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा को नियुक्त किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने ग्राम अक्सेव में निरीक्षण किया।