फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रेलकर्मियों के निलंबित होने ने मचाई खलबली, स्टेशन पर शुरू हुई धरपकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम में ओवर रेटिंग पाए जाने के बाद एनसीआर जीएम ने दो खानपान निरीक्षक, वाणिज्यिक निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, स्टेशन निरीक्षक एवं पब्लिक परिवाद निरीक्षक को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद मंडल रेल अफसरों ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर वीरागंना लक्ष्मीबाई स्टेशन में अवैध वेंडरों की धरपकड़ शुरू हो गई। छह युवकों से कुल 465 पानी की बोतलें, 70 शीतल पेय की बोतलें, 137 ट्रैटा पैक, 12 पैक थाली खाना समेत तीन पैक बिरयानी बरामद हुई।
विज्ञापन

स्टेशन डायरेक्टर नीरज भटनागर की अगुवाई में जीआरपी ओवर ब्रिज के पास से छापेमारी शुरू होते ही अवैध वेंडर्स में हड़कंप मच गया। यहां आधा दर्जन युवक बोरियों, बाक्स एवं बाल्टियों में अनधिकृत ब्रैंड की पानी की बोतलें, शीतल पेय, पैक खाना बेच रहे थे। जीआरपी एवं आरपीएफ की पूछताछ मेें आरोपी युवकों ने बताया कि लंबी दूरी की गाड़ियों में इनकी बिक्री होती है। पकड़े जाने वालों में निक्की, मुकेश यादव पुत्र शिशुपाल, जितेंद्र कुशवाहा, सोनू, मोहम्मद समीर, हर्ष श्रीवास्तव सभी निवासी रेलवे कॉलोनी बताए जा रहे। कार्रवाई के दौरान सीटीआई पवन झारखड़िया, केपी आरमो, सोनू राय समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

ओवर रेटिंग करने एवं अवैध वेंडर्स के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नवीन दीक्षित, सीनियर डीसीएम, झांसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें