संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। सदगुरू आश्रम में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के 21वें दिन श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
इस अवसर पर अयोध्या से आईं कथा वाचक आस्था व्यास ने श्रद्धालुओं को वृत्तासुर वध और राजा हरिश्चंद्र के सत्यनिष्ठा की संगीतमय कथा सुनाई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से 12 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। पं. महेश महाराज ने काली मिट्टी से भगवान भोलेनाथ का अत्यंत भव्य एवं आकर्षक स्वरूप तैयार किया, जिसके दर्शन के लिए भक्त लालायित नजर आए। कथा के विश्राम पर आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण गहोई वूमेंस क्लब की अध्यक्ष गीता रुसिया, व्यापार मंडल की अध्यक्ष राधा कृष्ण मुरारी अग्रवाल व संतोष बद्री दशाधारी ने किया।
इस मौके पर हेमा गुप्ता, प्रियंका चऊदा, संगीता मोर, पूनम रुसिया, रेखा सोनी, रानी सोनी, शशि बरसैंया, मंजू गुप्ता, ऊषा भारद्वाज, प्रभा अग्रवाल, माया साहू, लज्जावती यादव, प्रमोद सेठ, रज्जन अग्रवाल, लल्ला यादव, पुष्पा सरावगी, प्रेमा लोहिया उपस्थित रहे।