फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश में बदहाल हुआ रास्ता, आवागमन मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। सब्जी मंडी और मीट मंडी की ओर जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। रास्ते में जगह-जगह गड्ढे होने से बारिश के बाद कीचड़ जमा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश होते ही रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण बाइक और साइकिल सवारों को निकलने में दिक्कत होती है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने से लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। मंडी में सामान लेकर आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। रास्ता खराब होने के कारण कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। दुकानदार मुरारी खटीक, झब्बे, रामू, राकेश कुशवाहा, वहीद आदि ने रास्ते की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें