फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटमलों का घर बनी स्टेशन की ‘डोरमेट्री’

Wed, 03 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के विश्रामालय में अव्यवस्थाएं हावी हैं। एसी डोरमेट्री में खटमल होने से यात्रियों का रात काटना मुश्किल हो गया है। नियमित यात्री बुकिंग कराने से कतराने लगे हैं। कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है। यात्रियों की शिकायत के बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकाला गया है। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के विश्रामालय में एसी डोरमेट्री में 9 व नान एसी डोरमेट्री में 10 बेड हैं। इसके अलावा छह रूम में हैं, जिसमें एक डीलक्स, एक एसी, दो नॉन एसी हैं। दो अन्य रूम का उपयोग बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए गेस्ट हाउस के रूप में होता है। एसी डोरमेट्री में पिछले कई महीनों से खटमलों का डेरा हो गया है। रात में सोते ही यात्रियों को खटमल काटना शुरू कर देते हैं, जिससे यात्रियों को पल-पल काटना मुश्किल हो जाता है।

इनमें सबसे अधिक खटमल डोरमेट्री के बेड नंबर-1 बी सेकेंड पर है, जिसमें सोते ही खटमल अटैक करना शुरू कर देते है। यात्री खटमल मारते हैं, इससे अधिकांश चादरों पर ब्लड के निशान पड़ गए हैं, जो धुलाई के बाद भी नहीं छूट रहे। खटमलों ने अब बगल में स्थित नान एसी डोरमेट्री में भी चहलकदमी शुरू कर दी है। यहां ठहरने वाले यात्रियों ने भी अब शिकायतें दर्ज कराना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 चूंकि, अधिकांश यात्री डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग कराकर आते हैं, इस कारण सुविधा का उपयोग करने पर ही उन्हें खटमल होने का पता लगता है। हालांकि, इस परेशानी से नियमित डोरमेट्री आने वाले यात्री वाकिफ हो चुके हैं, इस कारण वह अब यहां आने से कतराते हैं। यहां आकर वह कोशिश करते है कि डोरमेट्री की जगह एसी या नान एसी रूम मिल जाए। रूम की व्यवस्था न होने पर वह यहां रुकना पसंद नहीं करते हैं। इनमें अधिकांश इलाहाबाद के अधिवक्ता व अन्य शहरों से आने वाले व्यापारी शामिल हैं। 

‘खटमलों को खत्म करने के लिए कीटनाशक दवाओं से ट्रीटमेंट कराया जा रहा है। जल्द ही इस समस्या से यात्रियों को निजात मिल जाएगी।’
- गिरीश कंचन, पीआरओ झांसी मंडल 


यह लगता है किराया
रेलवे विश्रामालय की वातानुकूलित डोरमेट्री में प्रति बेड बारह घंटे के नान एसी 125 रुपये व एसी 200 रुपये तथा 24 घंटे के नान एसी 200 रुपये व एसी 300 रुपये लगते हैं। एसी डीलक्स रूम के बारह घंटे का किराया 700 रुपये व 24 घंटे का किराया 1200 रुपये है। एसी रूम के 12 घंटे का किराया 600 रुपये व 24 घंटे का 1000 रुपये, नान एसी रूम के 12 घंटे का किराया 400 रुपये व 24 घंटे का किराया 700 रुपये है। बुकिंग का समय आठ बजे से आठ बजे तक मान्य है। 


यह हो चुके प्रयास 
विश्रामालय के कर्मचारी खटमलों को खत्म करने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर चुके हैं, मगर उनको जड़ से खत्म नहीं किया जा सका है। रेल प्रशासन अगर सभी बेड को बदलता है, जो इसमें करीब दो लाख का खर्चा आएगा। यह खर्चा करने को रेल प्रशासन तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


खून चूसते है खटमल 
खटमल ही एक ऐसा कीड़ा है जो आदमियों को काटकर उनका खून पीता है। इससे खुजली होने लगती है। ज्यादा खुजाने पर घाव भी बन जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें