फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कॉलेजों को अतिरिक्त सेक्शन नहीं

Wed, 03 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bu, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई प्रबंधकों की वार्ता में नए महाविद्यालयों को स्थायी संबद्धता मिलने तक अतिरिक्त सेक्शन देने पर सहमति नहीं बनी। 27 मई को परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को प्रभावी कर दिया। अब बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटों और बीएससी प्रथम वर्ष में 160 सीटों पर कॉलेज प्रवेश ले सकेंगे।  
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में हुई वार्ता में प्रबंधकों ने सबसे पहले मांग उठाई कि 27 मई को प्रवेश समिति की बैठक में हुए फैसलों को साजिश के तहत बदला जा रहा है। प्रबंधकों ने प्रवेश समिति की बैठक के अनुसार ही सीटों के आवंटन की प्रक्रिया को लागू कराने की मांग की। इसके अलावा बीएससी, बीए में अस्थायी व स्थायी संबद्धता का भेद न करते हुए शिक्षकों की संख्या के आधार पर सेक्शन आवंटन, स्नातक व परास्नातक के सभी कोर्सों में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त करने की मांग प्रबंधकों ने की।

उन्होंने कहा कि 2010, 2011, 2012 की डिग्रियां कॉलेजों को अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। पूर्व कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय के कार्यकाल में कार्यपरिषद ने 15 दिन में डिग्रियां देने का फैसला लिया था। प्रबंधकों ने कुलपति से अब तक डिग्री न मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुलपति ने नए संबद्धता पाए कॉलेजों को अतिरिक्त सेक्शन देने की मांग खारिज कर दी। उन्होंने स्नातक, परास्नातक के कोर्सों में प्रवेश की तिथि 20 तक बढ़ाने से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


वीसी ने कहा कि जब तक कॉलेज स्थायी संबद्धता नहीं पा जाते, तब तक अतिरिक्त सेक्शन नहीं दिए जाएंगे। इसके अलावा बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटों और बीएससी प्रथम वर्ष में 160 सीटों पर प्रवेश की सहमति बन गई। इस दौरान कुलसचिव वीएन सिंह, श्रवण द्विवेदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें