फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर संघर्ष के हालात

Mon, 18 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water problem, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। ऐतिहासिक भांडेरी गेट के निवासियों को इन दिनों जबरदस्त जल संकट झेलना पड़ रहा है। लोगों कोे रतजगा कर दूसरे मुहल्लों से पानी लाना पड़ता है। ताकि, आने वाला दिन सुकून से कट सके।
विज्ञापन

तपती दोपहरी में पानी जुटाने में लगी नगीना के मुताबिक मुहल्ले में 6 हैंडपंप लगे है, जिनमें चार सूखे पड़े हैं। शेष दो हैंडपंप काफी चलाने के बाद भी एक से दो बाल्टी ही पानी दे पाते हैं। इनके अनुसार मुहल्ले में पिछले काफी समय से लोग परेशान हैं।

नगीना की बात से सहमति जताते हुए हैंडपंप पर खड़ी रिजवाना ने बताया कि  पानी के अभाव में इस क्षेत्र के कई बच्चों ने दो - तीन दिन से नहाया नहीं है। क्षेत्र के ही डा. मोहसिन ने बताया कि लोगों को पानी के लिए रात में दूसरे मुहल्लों में जाना पड़ता है। कई बार संघर्ष की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। क्षेत्र की निवासी पूजा के मुताबिक पानी के लिए संघर्ष एवं कड़ी मेहनत सुबह से प्रारंभ हो जाती है। पानी के अभाव में बच्चे नियमित स्कूल भी नहीं जा पाते है। कई बार क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान के चक्कर काटे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जल संस्थान नहीं दे रहा संयोजन
जल संकट से त्रस्त क्षेत्रवासियों के मुताबिक उनके मुहल्ले में जल संस्थान की पाइप लाइन पड़ी है, लेकिन विभाग उन्हें जल संयोजन नहीं दे रहा है। नजमा, मुख्तार, इमरान आदि क्षेत्रवासियों ने बताया कि जल संयोजन के लिए यहां के लोगों ने क ई चक्कर जल संस्थान कार्यालय के काटे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अगर जल संस्थान पाइप लाइन को सक्रिय कर उन्हें संयोजन दे दे तो लोगों को जल संकट से निजात मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें