महानगर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं शिव की पूजा की। इस
दौरान शिवालयों में ब्रह्म मुहूर्त से ही हर-हर महादेव के जयकारों के साथ
श्रद्धालु उमड़ने लगे। वहीं मंदिरों व घरों में धार्मिक अनुष्ठानों को
पूर्ण कर हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। इस दौरान नाग देवता का भी पूजन,
सायं भजन कीर्तन एवं भंडारों का आयोजन हुआ।
क्षत्रिय कलचुरी कलवार
महासंघ के तत्वावधान में गल्ला मंडी मार्ग कैलाश रेजीडेंसी स्थित प्राचीन
शिव मंदिर में वेद मंत्रों के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं भस्मी
उबटन हुआ। तत्पश्चात सामूहिक रूप से शिव मंत्र का जाप श्रद्धालुओं ने किया
और महाआरती की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,
क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय, राम स्वरूप राय, राम
कुमार शिवहरे, संजीव शर्मा, रामेश्वर राय, रामकु मार राय, सत्य प्रकाश
शिवहरे, ओम प्रकाश राय, दयाराम राय, अर्चना दुबे, लक्ष्मी राय, पवन माहौर,
अरविंद राय, सावित्री देवी राय, बंगाली आर्या, चंद्र प्रकाश उपाध्याय आदि
मौजूद रहे।
श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में फूटा चौपड़ा
स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन
आदित्य, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, मार्तंड स्वामी, बाबू लाल जारौलिया,
राजेंद्र सिंह कुशवाहा, रवीश त्रिपाठी, कैलाश सक्सेना, हरसेवक पटैरिया,
ज्ञान देवी कुशवाहा, प्रभा उपाध्याय, ममता साहू, अभिलाषा रावत, दीपू सोनी,
डॉ. सुनील तिवारी आदि भक्तों ने पंचमुखी महादेव का पंच नदियों के जल से
जलाभिषेक किया। तदोपरांत महाआरती की। सायं बर्फ की झांकी एवं छप्पन भोग का
प्रसाद लगाया गया। वहीं पंचकुइयां मंदिर पर ओरछा नदी का जल लाए श्रद्धालुओं
ने भगवान भोले नाथ व माता शीतला को चढ़ाया। इस अवसर पर राहुल सरवरिया,
मोहन श्रीवास, बबलू पटैरिया, रानू सरवरिया, रामकुमार र्श्मा, राकेश अग्रवाल
आदि रहे। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं
ने रुद्री पाठ के बीच शिवलिंग पर अभिषेक किया। गोलाकुआं पन्ना लाल-पुरानी
नझाई स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में दिन भर शिवलिंग पर जलाभिषेक का क्रम
जारी रहा। इस मौके पर दिनेश लखेरा, हेमंत चौधरी, पुरुषोत्तम नायक, तारक
नायक, आलोक चतुर्वेदी, सत्येंद्र खरे आदि रहे। इधर बड़ागांव गेट बाहर स्थित
भूतनाथ मंदिर में भी ब्रह्म मूहूर्त से देर सायं तक शिव भक्तों की भारी
भीड़ रही। वहीं सायं भजन कीर्तन हुए और भगवान का दिव्य श्रृंगार किया गया।
वहीं
सिद्धेश्वर मंदिर में ओरछा धाम की बेतवा नदी से कांवरों द्वारा लाए पवित्र
जल से पूर्व सांसद पं. विश्वनाथ शर्मा, आचार्य हरीओम पाठक, बृजकिशोर
माहेश्वरी, शांति शर्मा, मीनू भार्गव आदि ने, खाकी शाह दरगाह परिसर स्थित
भगवान शिव का राजीव श्रीवास्तव, हरेंद्र कंसौरिया, अजय कांत पाठक ने, सैंयर
पहाड़ स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा सन्यासी आश्रम स्थित बल खंडेश्वर
महादेव धाम में आनंद गिरी महाराज, महंत कन्हैया गिरी महाराज, नित्यानंद
गिरि महाराज ने, कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद वशिष्ठ, मनीष
रायकवार, गौरव शर्मा आदि ने महाकालेश्वर मंदिर में, बड़ागांव गेट बाहर
सुंदरपुरी के बाग में पंकज बाबू त्रिपाठी, किरण कुशवाहा, लक्ष्मी अग्रवाल
आदि ने, श्री बिठ्ठल मंदिर रानी महल गुसाईं पुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष
मीरा राय, विष्णु राय, मार्तंड स्वामी, मुकेश सिंघल आदि ने भगवान शिव का
अभिषेक किया।
मंगल कलश शोभायात्रा निकली
झांसी।
खैलार (बीएचईएल) स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान आश्रम पर श्री मंशापूर्ण
हनुमान जी महाराज आश्रम जन कल्याण समिति के तत्वावधान में श्रावण मास के
सोमवार को चल रहे रुद्र अभिषेक रुद्राभिषेक, हवन के अलावा 1100 महिलाओं ने
कलशयात्रा निकाली। विजय प्रताप सिंह, शशि प्रभा सिंह, प्रबंधक पुरुषोत्तम
शास्त्री, डॉ. संतोष पचौरी, डॉ. जेपीएन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।