फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल की गड़गड़ाहट से ‘करंट’ गायब

Wed, 08 Jul 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बारिश को तरस रहे महानगर वासियों की मंगलवार शाम तो अच्छी गुजरी, मगर बिजली के बिना रात काटना भारी पड़ गया। बारिश के कारण 33 केवी लाइनों में फाल्ट आने के कारण कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति देर रात तक सामान्य नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम बारिश के दौरान बादलों के गरजते ही हंसारी पावर हाउस से सब स्टेशनों को जाने वाली अलग- अलग 33 केवी लाइनों को बंद कर दिया गया। बारिश के थमते ही एक- एक कर सब स्टेशनों की बिजली चालू की गई, मगर अधिकांश सब स्टेशनों में करंट नहीं दौड़ सका। हंसारी से मुन्नालाल पावर हाउस आने वाली 33 केवी लाइन में नगरा के पीछे इंसुलेटर फटने से बिजली गुल हो गई।

कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने पहुंचे। देर रात तक मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति को सामान्य नहीं बनाया जा सका। इसी तरह हंसारी से जेल चौराहा व रानी महल सब स्टेशन आने वाली लाइन में हंसारी स्थित सांरध्रा नगर के निकट 33 केवी लाइन में तीन स्थानों पर इंसुलेटर बर्स्ट हो गए। देर रात मौके पर मरम्मत का काम जारी था। इस कारण जेल चौराहा व रानी महल सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र अंधेरे में थे।
विज्ञापन

वहीं, अलग- अलग स्थानों पर आए फाल्टों के कारण प्रेमनगर व खाती बाबा सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति रात नौ बजे के बाद ही सामान्य हो सकी। सीपरी बाजार सब स्टेशन से जुड़े कई क्षेत्रों की बिजली भी छोटे- छोटे फाल्टों के कारण देर रात तक गुल रही।


जेल चौराहा पर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका
झांसी। जेल चौराहा पर मंगलवार की शाम बारिश थमने के बाद दस एमवीए का ट्रांसफार्मर फुुुुुंक गया। इस कारण बिजली संकट उत्पन्न हो गया है।  स्थिति सामान्य होने में एक हफ्ते का समय लग सकता है।
जेल चौराहा सब स्टेशन पर दस- दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इनमें एक ट्रांसफार्मर से झोकन बाग, झांसी टू (जेल चौराहा से गल्ला मंडी के बीच का रास्ता) व सदर बाजार फीडर जुड़े हुए हैं। दूसरे ट्रांसफार्मर से इलाइट व एमईएस फीडर जुड़ा हुआ है।

मंगलवार की शाम बारिश थमने के बाद हंसारी पावर से  सब स्टेशन की आपूर्ति चालू की गई। दस मिनट बाद ही झोकन बाग, झांसी टू व सदर बाजार फीडर को करंट देने वाले ट्रांसफार्मर ने तेल फेंक दिया। खबर लगते ही अधीक्षण अभियंता नगर राकेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता प्रथम पी के सागर, अवर अभियंता पी एम कुशवाहा, महेश चंद्र, सुमंत चतुर्वेदी आदि मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को सुधारने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। विद्युत अधिकारियों की मानें तो नया ट्रांसफार्मर आने व उसे लगाने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। इस दौरान दूसरे ट्रांसफार्मर से संबंधित फीडरों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद सभी फीडरों को दो- दो घंटे के अंतराल पर बिजली दी जाएगी।

गाज गिरने से विद्युत उपकरण फुंके
झांसी। बारिश के दौरान सिविल लाइन स्थित जैन नर्सिंग होम के निकट एक पीपल के पेड़ पर गाज गिर गई। गाज गिरने से शिव शंकर व उनके आसपास रहने वाले कई लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें