फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आरपीएफ ने पकड़े दो कबाड़ी समेत लोहा चोरी के 6 आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ओएचई तार की बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद आरपीएफ व क्राइम ब्रांच की टीम ने दो कबाड़ी सहित छह लोहा चोर गिरफ्तार किए हैं। आरपीएफ का दावा है कि चोरों के पास से 21025 रुपये की रेल संपत्ति बरामद की है।
रेलवे स्टोर में कई दिनों से सेंध लगाकर ओएचई वायर चोरी की घटनाएं मुख्यालय तक पहुंचने के बाद आरपीएफ स्टेशन पोस्ट व क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गई। संयुक्त टीम ने झांसी किले के पास से दो लोहा चोर गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीद रहे कबाड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक से सवा मीटर लंबी ओएचई तार के 15 टुकड़े बरामद किए। वहीं, रेलवे कॉलोनी के अंदर हड्डीघर के पास से दो लोहा चोर के साथ कबाड़ी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक से सवा मीटर लंबाई के 14 टुकड़े कॉपर वायर तथा दो टुकड़े बड़े कॉपर वायर बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ स्टेशन प्रभारी बिरजेंद्र कुमार ने बताया कि चार लोहा चोर व दो कबाड़ी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन कुशवाहा निवासी बल्लमपुर रेलवे ब्रिज के पास स्टारनेट कॉलोनी थाना प्रेमनगर, अरविंद वंशकार निवासी ग्राम अमरपुर थाना बैदोरा झांसी, अजय कुशवाहा निवासी राजापुर इमलिया थाना रक्सा, संतोष कुशवाहा निवासी बल्लमपुर रेलवे ब्रिज के पास, स्टारनेट कॉलोनी थाना प्रेमनगर व कबाड़ी संजय कुमार उर्फ बब्बी निवासी सैय्यर गेट बाहर थाना कोतवाली व विपिन वर्मा निवासी पेंच मोहल्ला बाधवा पेट्रोल पंप के सामने नन्दनपुरा थाना सीपरी बाजार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें