फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गाजियाबाद जेल में बंद कुख्यात लेखराज यादव की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/गाजियाबाद। हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत 4 मामलों में गाजियाबाद के डासना जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज यादव (76) की बृहस्पतिवार रात दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। लेखराज को अक्तूबर में वाराणसी जेल से डासना शिफ्ट किया गया था। जेल अफसरों ने बताया कि वह लिवर सिरोसिस, शुगर समेत अन्य कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था।
उसका एम्स समेत मेरठ एवं गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा था। 22 दिसंबर को उसे एम्स ले जाया गया था। यहां से उसे दोबारा बुलाने की तारीख दी गई थी। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर पहले उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे एम्स भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स से उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके खिलाफ झांसी समेत यूपी एवं मध्य प्रदेश में छह दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार झांसी के रानीपुर कस्बा में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें