फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अतिक्रमण से सड़क हुई संकरी, लोगों का निकलना दूभर

Sat, 22 Feb 2025 01:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
खस्ताहाल नयागांव संपर्क मार्ग 
विज्ञापन
गरौठा चौराहे से आंबेडकर चौराहे तक दुकानदारों ने फुटपाथ पर सजा रखी हैं दुकानें, अक्सर लगता है जाम
विज्ञापन

कई बार हो चुकी हैं घटनाएं, एसडीएम ने नगर से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। गरौठा चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे व्यस्ततम सड़क से निकलना दूभर हो गया है। वहीं आंबेडकर तिराहे पर अवैध रूप से खड़ी हो रही बसों से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे कई बार घटनाएं भी घटित हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार गरौठा चौराहे से आंबेडकर चौराहे तक एक ओर नवीन गल्ला मंडी द्वारा दुकानों को किराये पर दिया गया है। इसके बाहर जनता के लिए फुटपाथ भी है, लेकिन नवीन गल्ला मंडी के दुकानदारों ने सामान को फुटपाथ तक फैला रखा है। इससे लोगों को निकलने में भारी परेशानी होती है। अनेक दुकानदारों द्वारा गिट्टी, सरिया सहित बिल्डिंग मैटीरियल फुटपाथ पर रख लिया है।
विज्ञापन


वहीं, आंबेडकर तिराहे पर हरपालपुर, महोबा, राठ, छतरपुर खजुराहों, रींवा की ओर जाने वाली बसें अवैध रूप से खड़ी होती हैं। यह बसें बस स्टैंड नहीं जाती हैं, जिससे आंबेडकर तिराहे पर सड़क सकरी हो जाने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बस यूनियन द्वारा भी कई बार उक्त बसों को बस स्टैंड जाने को लेकर प्रशासन को प्रार्थना पत्र लिडा गया, लेकिन कुछ दिनों तक उक्त बसें बस स्टैंड पहुंची। मौजूदा समय में पुनः ये बसें आंबेडकर तिराहे पर अवैध रूप से खड़ी होने लगी हैं।
विज्ञापन


उक्त संबंध में उपजिलाधिकारी अजय यादव ने बताया कि नगर के अतिक्रमण पर पूर्णतः लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह महारानी लक्ष्मीबाई चौराहे से मोदी चौराहे तक अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों से मौके पर जाकर बात की गई है। उक्त स्थल पर अवैध रूप से खड़े ठेले वालों के लिए पालिका की ओर से नदी किनारे वेंडिंग जोन बनाने के लिए कहा गया है। यहां लाइट, पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें