फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इलाइट से शिवपुरी बाईपास तक की सड़क संवरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्यमंत्री हरित सड़क अधोसंरचना विकास (सीएम ग्रिड) के तहत अब इलाइट चौराहे से शिवपुरी बाईपास तक की सड़क को संवारा जाएगा। इसके लिए, शासन से 41.33 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। नगर निगम ने भी सड़क निर्माण के लिए निविदा निकाल दी है।
विज्ञापन

चेन्नई के पोंडी बाजार प्लाजा की तर्ज पर बीकेडी से चित्रा चौराहा, लहरगिर्द में अंडरब्रिज से गुरु हरकिशन कॉलेज और शिवपुरी हाईवे तक और महावीरन मंदिर से पंपेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नगरा की पुलिया तक सड़क बनाई जा रही है। शासन से 45.68 करोड़ रुपये बजट आवंटित हुआ है। इन सड़कों का काम भी शुरू हो चुका है। अब दूसरे चरण में इलाइट चौराहे से चित्रा चौराहा होते हुए आल्हाघाट नहर, शिवपुरी बाईपास तक आईकोनिक सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए 41.33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। प्रथम किस्त की राशि 13.02 करोड़ रुपये व्यय करने की भी स्वीकृति दे दी गई है।नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि 4.7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। ई-टेंडरिंग पोर्टल पर 11 फरवरी से दस्तावेज उपलब्ध हो जाएंगे। 20 फरवरी को लखनऊ में प्री-बिड बैठक होगी। 11 मार्च को दोपहर तीन बजे तक ई-टेंडरिंग पोर्टल पर निविदा दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि है। इसी दिन शाम चार बजे तकनीकी बिड खोली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें