झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि के 22 विद्यार्थियों का बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में चयन हो गया है। इसमें अविनाश कुमार, स्वाति सुमन, श्वेता कुमारी, निहारिका रानी, अंशु प्रिया, अभिषेक कुमार सिंह, पूजा कुमारी, शिवानी गुप्ता, अपराजिता सुमन, शत्रुघन कुमार, एश्वर्या, रोहित कुमार, सोहेल अंसारी, पवन कुमार, विपिन कुमार, मनीष तोमर, लता चौधरी का प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर तथा केशव राज, दीक्षा रानी, सोनल रानी सिंह, चंदन कुमार, आकर्षण राज का चयन उप मंडल कृषि अधिकारी के पद पर हुआ है। ब्यूरो