अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच बेसिक शिक्षा परिषद के 14 स्कूलों के विलय का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से बीएसए को ये प्रस्ताव भेजा गया है। एक-दो दिन में इस पर मुहर लग सकती है।
प्रस्ताव के मुताबिक झांसी नगर में दतिया गेट का प्राथमिक विद्यालय ऋषिकुंज में विलय किया जा सकता है। वहीं, मऊरानीपुर में प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती घाट लहचूरा का कंपोजिट विद्यालय घाट लहचूरा, प्राथमिक विद्यालय गरवा-2 का कंपोजिट गरवा, प्राथमिक विद्यालय बखतर का पूर्व माध्यमिक विद्यालय बखतर, प्राथमिक विद्यालय कुरियनपुरा का प्राथमिक विद्यालय जगनपुरा में विलय हो सकता है। गुरसराय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेला का प्राथमिक विद्यालय बेला, प्राथमिक विद्यालय खुमरिया का प्राथमिक विद्यालय टहरौली खास, प्राथमिक विद्यालय चौकरी का पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौकरी में विलय संभावित है। इसके अलावा बबीना के प्राथमिक विद्यालय कुशवाहों का खिरक का कंपोजिट स्कूल रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय संतपुर कुटी का प्राथमिक विद्यालय नवीन कोटी, प्राथमिक विद्यालय खांच का प्राथमिक विद्यालय रक्सा, प्राथमिक विद्यालय धर्म का पुरवा का कंपोजिट स्कूल डगरवाह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गेबरा का प्राथमिक विद्यालय गेबरा, प्राथमिक विद्यालय देवगढ़ का कंपोजिट स्कूल गणेशगढ़ में विलय हो सकता है। बीएसए विपुल शिव सागर का कहना है कि अभिभावकों की सहमति के बाद ही स्कूल का विलय किया जाएगा। इस संबंध में बीईओ की ओर से प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।