फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज में देना होगा पूरा समय, प्राचार्य के आदेश से कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात डॉक्टरों में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मेडिकल कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कुछ डॉक्टर ड्यूटी के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं। प्राचार्य ने सख्त आदेश जारी किया है, इससे कॉलेज में हलचल तेज हो गई है। आदेश में स्पष्ट कहा है कि न सिर्फ ओपीडी बल्कि ड्यूटी पूरी करें। लापरवाही व हीलाहवाली स्वीकार्य नहीं होगी।



अस्पताल में करीब 70 डॉक्टर कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। इनकी न सिर्फ ओपीडी, इमरजेंसी आदि जगह ड्यूटी लगाई जाती है। कुछ डॉक्टर ओपीडी पूरी होने से पहले ही चले जाते हैं। वार्डों में भर्ती रोगियों का दैनिक हालचाल लेने में भी हीलाहवाली करते हैं। कई ऐसे डॉक्टर हैं, जो अपने ऑफिस में बैठकर दोपहर दो बजे चले जाते हैं और फिर अपने निजी संस्थान में प्रैक्टिस करते हैं। चूंकि ये सभी डॉक्टर कॉन्ट्रैक्ट पर हैं, इसलिए निजी प्रैक्टिस से नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात डॉक्टर ड्यूटी के समय निजी प्रैक्टिस नहीं करेंगे। ओपीडी के दिन पूरा समय मेडिकल कॉलेज में देंगे। यदि वार्डों में भर्ती रोगियों की नियमित देखरेख की जिम्मेदारी है, तो वह भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें