फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य ने बताया इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है ये काढ़ा...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आयुष क्वाथ काढ़ा इम्युनो मॉड्यूलेटरी ड्रग (इम्युनिटी बूस्टर) का काम करता है। इसके नियमित सेवन से बुखार, खांसी-जुकाम में राहत मिलती है और गला भी साफ होता है। यही वजह रही कि कोरोना काल में लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवन किया। यह बात आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. रामकृष्ण राठौर ने कही।



डॉ. राठौर ने बताया कि आयुष क्वाथ काढ़ा में मुख्य रूप से पिपली, दालचीनी, सोंठ, तुलसी, गुडुची व गिलोय आदि होती है। कुछ लोग लौंग अथवा काली मिर्च आदि भी मिला लेते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त औषधियों के आनुपातिक मिश्रण से काढ़ा बनाकर तैयार किया जाता है। यह इम्युनो मॉड्यूलेटरी ड्रग के रूम में काम करता है। इससे शरीर में फुर्ती महसूस होने के साथ बुखार, खांसी-जुकाम से आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- ज्यादा मात्रा में सेवन से होता है नुकसान

आयुष क्वाथ काढ़ा का सेवन चिकित्सक के परामर्श के अनुसार करना चाहिए। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। डॉ. राठौर ने बताया कि यदि सामान्य व्यक्ति इसका सेवन करता है तो उसकी मात्रा अधिकतम दो से ढाई ग्राम होनी चाहिए। यदि पीड़ित सेवन करता है तो दोनों वक्त का मिलाकर पांच ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।



0- ऐसे करना चाहिए सेवन



आयुष क्वाथ काढ़ा मात्रा के अनुसार पानी में डालकर कम से कम पांच मिनट उबालना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे पीना चाहिए। इससे गला साफ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें