फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का होगा विस्तार, प्रस्ताव बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीआरएम ने निरीक्षण में दिए थे निर्देश, होगा उच्चीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म संख्या एक का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। बीते दिनों न्यू टाउन ललितपुर स्टेशन का एडीआरएम ने निरीक्षण किया था और प्लेटफार्म की लंबाई कम होने पर अधिकारियों को ट्रेनों की लंबाई के अनुसार इसके विस्तार का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। अब रेलवे प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन का शुभारंभ छह माह पूर्व जनवरी माह में हुआ था। इसके साथ ही दैलवारा से बिरारी तक कॉड लाइन भी बनकर तैयार हो चुकी है और इस पर ट्रेनों का संचालन भी जनवरी माह से शुरू हो गया था। इस नवनिर्मित न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई काफी कम है, जिस पर यदि कोई ट्रेन रुकती है तो दो या तीन डिब्बे ही आ सकते हैं, जबकि आगामी समय में यहां कई ट्रेनों का ठहराव शुरू होना है। ऐसे में अब रेलवे न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के विस्तार पर मंथन कर रहा है। कुछ दिनों पूर्व एडीआरएम ने न्यू टाउन स्टेशन का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्हाेंने पाया था कि इस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक यानि स्टेशन भवन की ओर का प्लेटफार्म की लंबाई काफी कम है, जिससे इस प्लेटफार्म पर दो या तीन डिब्बे ही आ सकते हैं, लेकिन जबकि ट्रेनों के बाकी कोच प्लेटफार्म से बाहर रहेंगे, जिससे यात्रियों को उतरने के साथ ही अन्य प्रकार की असुविधा भी होंगी। ऐसे में एडीआरएम ने इस कमी को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्लेटफार्म के विस्तार का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर रेलवे जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके मंजूरी के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस संबंध में मनोज कुमार सिंह, पीआरओ ने बताया कि न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक का विस्तार करने की योजना है। प्लेटफार्म का उच्चीकरण किया जाएगा और फुल लंबाई का प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसको अन्य सभी यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें