फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर भगवंतपुरा के लोगों को मिलेगी नगर वन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नए साल पर भगवंतपुरा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नगर वन की सौगात मिलेगी। विभाग द्वारा एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। जिसमें 80 लाख की लागत से 20 हेक्टेयर जमीन पर विकसित कराने की योजना बनाई गई है। शासन द्वारा अब तक इसके निर्माण के लिए 35 लाख रुपये आ चुका है। वन अफसरों का कहना है कि काम तेजी से किया जा रहा है। जिससे भगवंतवुरा में रहने वाले लोगों को अभी तक घूमने के लिए उचित इंतजाम नहीं है। इससे वहां रहने वाले लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

पर्यावरण में फैले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष पौधरोपण किया जाता है लेकिन शहर के लोगों को शुद्ध हवा के साथ ही स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए वन विभाग द्वारा नगर वन बनाया जा रहा है। शासन द्वारा पैसा स्वीकृत होते ही वन विभाग द्वारा तेजी से काम कराया जा रहा है। इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम ने बताया कि शासन द्वारा वन विभाग को 80 लाख रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसमें पहली किस्त आ चुकी है। नए साल पर लोगों को नगर वन की सौगात मिल सकेगी।
ये होंगी सुविधा
20 हेक्टेयर में बनने वाले नगर वन में जनता के लिए पाथ-वे, बैठने के लिए साइड बैंच, जगह-जगह आकर्षक फुलवारियां जिनमें देशी-विदेशी पौधों का रोपण कराया जाएगा। इसके साथ ही नगर वन में आधुनिक लाइटों को लगाकर रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें