फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दहशत से भर उठे आसपास के लोग, घरों में कैद रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। इस जघन्य हत्याकांड के सामने आने के बाद पूरे ब्रह्मनगर इलाके में खौफ फैल गया। राम सिंह ने जिस घर को किराये पर लिया था, वह एक पहाड़ी पर है। वहां जाने के लिए बेहद संकरी गली है। मकान में दो कमरे हैं। कमरे के अंदर सिर्फ सोने के लिए गद्दा पड़ा हुआ था। बाहर आंगन में एक नीला ड्रम रखा था। अंदर चारों ओर कोयला फैला हुआ था। घर के बाहर तक राख बही हुई दिख रही थी। अंदर कोई सामान नहीं था। उसके घर के पास चार मकान हैं। आधी रात को पुलिस के पहुंचने पर उनको इस खौफनाक हत्याकांड का पता लगा। वारदात के बाद से महिलाओं समेत आसपास के लोग सहमे हुए हैं। कई लोगों ने अपने घरों के दरवाजे तक नहीं खोले। अनजान व्यक्तियों से बात करने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बताया कि राम सिंह के घर पर अक्सर ताला बंद रहता था। काफी कम समय के लिए वह दरवाजा खोलता था। उसके घर से कुछ दूर परचून की छोटी सी दुकान है। यहीं से अक्सर राम सिंह गुटखा खरीदता था। दुकान चलाने वाली कुसुम ने भी राम सिंह के व्यवहार को अजीब बताया। कुछ दिनों पहले एक बच्ची गली से निकल रही थी, राम सिंह ने जानबूझकर उस पर पत्थर फेंक दिया। हालांकि वह मोहल्ले में किसी से विशेष मतलब नहीं रखता था। किसी को अंदेशा नहीं था कि उसी घर के भीतर इतनी भयावह घटना घट चुकी है। कई लोगों ने बताया कि बदबू आने पर जब उन लोगों ने पूछा तब उसने कूड़ा जलाने की बात कही। देर-रात के बाद शव को जलाने की वजह से कई लोगों को इसका पता तक नहीं चल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें