फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारियां

Sun, 30 Aug 2015 11:21 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने प्रत्याशी चयन और आमजन से संपर्क व संवाद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को जिला पंचायत भोजला के ग्राम पालर में भाजपा की बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रीय लोगों के मध्य प्रत्याशियों के नाम मांगे गए। साथ ही कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव के संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा गया। बैठक में मुख्य अतिथि राजीव सिंह ने कहा कि भाजपा जनता के सामने झुककर उनका वोट मांगती है। जबकि, विरोधी दल जनता को गुलाम समझते हैं। यही वजह है कि वह धमकाकर व अपमानित कर जनता का वोट हथियाते हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष कितना भी बड़ा हो, भाजपा जनता के साथ है।
इस दौरान जिला पंचायत भोजला प्रभारी विनोद नायक ने कहा कि लोग निर्भीक होकर पंचायत चुनाव में मतदान करें। भाजपा पूरे दमखम के साथ विरोधियों का मुंहतोड़ जवाब देगी। बैठक के दौरान सात लोगों ने भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, योगेंद्र शर्मा, अमित कोंतू, अनूप व्यास, माते पालर, आशीष यादव, राघवेंद्र यादव, रामेंद्र शर्मा, गिरन सिंह, पुष्पेंद्र यादव, भारत यादव, महेंद्र राजपूत, पंजाब सिंह लेबा, विद्याधर गौराही, भारती नायक, नरोत्तम नायक, बृजेंद्र राजपूत, गिरिजा शरण राजपूत, रोहित बसेड़िया, राजेश शंकरगढ़, छोटू चचौंदिया आदि मौजूद रहे। संचालन राजकुमार समाधिया ने किया। आभार रामभूषण ने जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें