फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने छुड़ाए पसीने

Sun, 30 Aug 2015 11:20 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों मौसम के तल्ख तेवरों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप के चलते लोग पसीने से तरबतर हैं। आसमान में बादल आने के बाद बिना बरसे जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कुदरत का यह मिजाज खेती की दृष्टि से भी अनुकूल नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश हुए एक पखवारा पूरा होने को है। सुबह से ही सूरज आसमान को अपने आगोश में ले लेता है और धरती पर तीखी धूप डेरा डाल लेती है। घर के भीतर हो या बाहर, सभी जगह लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा। तीखी धूप से शरीर पसीने से तरबतर हो रहे हैं। पंखे के नीचे भी खासी राहत नहीं मिल रही है। हालांकि, रात में हवा में ठंडी हो जाती है। लेकिन, बंद कमरों में उमस पीछा नहीं छोड़ती। मौसम के इस मिजाज से लोगों का हाल बेहाल है। इसके अलावा कृषि की दृष्टि से भी मौसम की यह तल्खी किसानों पर भारी पड़ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा साढ़े सात सौ से आठ सौ मिलीमीटर के मध्य रहता है। इस दृष्टि से इस सीजन में बारिश के आंकड़े ठीकठाक हैं। अब तक साढ़े छह सौ मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। सितंबर में भी बारिश होने के आसार हैं, जिसमें आंकड़ा सामान्य तक पहुंचने की पूरी संभावना है, परंतु बारिश में हो रहा लंबा अंतर नुकसानदायक है। लगातार तीखी धूप से जमीन की नमी खत्म हो रही है। इससे बोई हुई फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के वैज्ञानिक डॉ. वीके सिंह के अनुसार सितंबर के मध्य में बारिश होने की संभावना है। जिले में सामान्य बारिश होने की पूरी उम्मीद है। लेकिन, बारिश का यह अंतर खेती पर भारी पड़ रहा है। इससे जमीन की नमी खत्म हो रही है और बीज अपना समुचित रूप नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि, अभी स्थिति ज्यादा खराब नहीं हुई है। आने वाले दिनों में मौसम में सुधार की पूरी गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें