फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में ही था संगठन, जमीन पर नजर नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारी झांसी आए। यहां उन्होंने बुंदेलखंड के सातों जनपदों व फतेहपुर की समीक्षा की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों ने पदाधिकारियों को बताया कि चुनाव में पार्टी का संगठन सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया। धरातल पर ये कहीं नजर नहीं आया। इसके अलावा पार्टी चुनाव को भाजपा बनाम कांग्रेस बनाने में भी असफल रही।
विज्ञापन

समीक्षा करने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह तथा पार्टी के सचिव व छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश तिवारी ने सभी प्रत्याशियों व कांग्रेस के पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात कर हार के कारण तलाशे। इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी खूब लगाए। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं ने प्रत्याशियों के अलावा पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व विधायक बृजेेंद्र व्यास, राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी आदि से बातचीत की। इस मौके पर राहुल रिछारिया, राहुल राय, मनीराम कुशवाहा, भगवानदास कोरी, मनोज गुप्ता, डा. सुनील तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, शिवनारायण सिंह परिहार, यूथुप जैन, इदरीश खान आदि मौजूद रहे। वहीं, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि झांसी को सैनिक स्कूल की सौगात भंवर जितेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री रहते हुए दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें