फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ऑपरेटर ने जेसीबी में फंदा डालकर दी जान

Mon, 03 Feb 2025 12:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जेब से मिले सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। थाना क्षेत्र के डुडी गांव में रविवार को जेसीबी ऑपरेटर ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें प्रेम प्रसंग का जिक्र है। युवक ललितपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

डुडी गांव में दो दिन से एक संस्था की ओर से जेसीबी से खेतों में बंधी डाला जा रहा था। लालू (21) पुत्र मनू निवासी गांव पिपरा, थाना जाखलौन, ललितपुर जेसीबी पर ऑपरेटर का कार्य करता था। शनिवार को उसने खेत पर ही जेसीबी से फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह जब आपरेटर को फोन लगाया गया तो नहीं उठा। संस्था के लोगों ने जाकर देखा तो ऑपरेटर जेसीबी से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला। इसमें किसी युवती से प्रेम प्रसंग का जिक्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें