फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईस्कूल में विद्यार्थी बढ़े, तो इंटरमीडिएट में घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद विभाग के लिए इस साल विद्यार्थियों के पंजीकरण के आंकड़े राहत और चिंता दोनों लेकर आए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, जबकि इंटरमीडिएट में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 274 विद्यार्थी अधिक पंजीकृत हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल में 1062 विद्यार्थियों की बढ़ोतरी हुई, वहीं इंटरमीडिएट में 788 विद्यार्थी कम हो गए।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 में जिले में हाईस्कूल के 23,400 और इंटरमीडिएट के 21,856 विद्यार्थियों समेत कुल 45,256 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस वर्ष हाईस्कूल में यह संख्या बढ़कर 24,462 हो गई, जबकि इंटरमीडिएट में 21,068 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। दोनों कक्षाओं का कुल आंकड़ा 45,530 पहुंच गया। इस तरह कुल पंजीकरण में करीब 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिले में उपलब्ध विवरण के अनुसार, 220 निजी विद्यालय, 48 सहायता प्राप्त विद्यालय, नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालय और 40 राजकीय हाईस्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें