फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में 29 से लागू होगा नया रूट प्लान

Fri, 26 Jun 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज परिसर में 29 जून से नया रूट प्लान लागू किया जाएगा। इसके तहत सुबह आठ बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक गेट नंबर एक से ओपीडी बिल्डिंग तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इस दौरान इमरजेंसी में आने वाली एंबुलेंस को गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक और दो के बीच पर्चा काउंटर, दवा वितरण केंद्र और ब्लड बैंक स्थित हैं। ओपीडी के समय यहां मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रहती है। सुबह आठ बजे से मरीजों का आना शुरू हो जाता है और दोपहर 2:30 बजे तक दवा वितरण भी चलता है। इस दौरान मरीज जांच, पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए लगातार आवाजाही करते हैं।
भीड़भाड़ वाले समय में दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों के गुजरने से मरीजों को परेशानी के साथ ही हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नया रूट प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

नए रूट प्लान के अनुसार, गेट नंबर एक से प्रवेश करने वाले वाहन ओटी ब्लॉक होते हुए चिकित्सकों के आवास और प्राचार्य कार्यालय की ओर जाएंगे। वहीं गेट नंबर दो से एंबुलेंस, डॉक्टरों और मरीजों के वाहनों का आवागमन होगा। व्यवस्था का पालन कराने के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नया रूट प्लान लागू किया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें