फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 50 लाख की लागत से निर्मित अधिवक्ता संघ के नए भवन का हुआ लोकार्पण

Mon, 17 Aug 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक निधि से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अधिवक्ता संघ के नए भवन का लोकार्पण किया गया। जजी कंपाउंड में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा रहे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अधिवक्ताओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर भवन के निर्माण के लिए आगे भी निधि जारी की जाएगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य जानकीशरण पांडे ने अधिवक्ताओं के हितों और सुविधाओं पर जोर दिया।
इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, महामंत्री छोटेलाल वर्मा, डीजीसी (क्राइम) मृदुलकांत श्रीवास्तव और डीजीसी (सिविल) प्रणय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें