फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौतपा के दूसरे दिन ठंडा हुआ मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नौतपा के दूसरे दिन बादल और ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दोपहर में एक समय तो ऐसा लगा कि जैसे झमाझम बारिश हो जाएगी। अब मौसम विभाग ने आगे के दिनों में बीच-बीच में बदरी छाए रहने और हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन




सोमवार को सुबह आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी। लेकिन दोपहर एक बजे के आसपास मौसम में बदलाव होना शुरू हुआ। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मगर झमाझम बरसात नहीं हुई। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि इस सप्ताह धूप खिली रहने के साथ-साथ बीच-बीच में बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा हल्की बारिश भी होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें