फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराबी फिल्म के दे प्यार दे रे के गाने पर मंच से राज्यमंत्री ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Tue, 11 Feb 2025 03:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
मनोहर लाल पंथ ने लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ललितपुर में श्रम सेवा योजना मंत्री मनोहर लाल पंथ का शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के मंच से 'दे दे प्यार दे रे' के गाने पर नाचते हुए वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो शहर में चर्चा बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर में आयोजित एक शादी समारोह का है जहां शादी के निमंत्रण में गए प्रदेश के राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ समारोह में चल रहे आर्केस्ट्रा की स्टेज पर पहुंच गए। मंत्री मनोहर लाल की मांग पर शराबी फिल्म के 'दे दे प्यार दे रे' गाना बजाया गया। 

जब तेज आवाज के साथ गाना बजा। मंत्री अपने आप को रोक नहीं सके और मंच पर ही जमकर ठुमके लगाने लगे। हालांकि की मंत्री मनोहर लाल का यह कोई नया मामला नहीं है। 
विज्ञापन


वह अपनी सादगी और मिलन सार व्यवहार के चलते वह किसी न किसी रूप में वायरल होते रहते हैं। इसके पूर्व भी मंत्री कभी ढोल मंजीरा बजाते हुए धार्मिक कार्यक्रमों में लोक गीत के साथ भजन गाते हुए  वायरल होते रहे है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें