पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से सर्दी बढ़ गई है। देर रात को ठंडी हवाएं चलने के साथ नमी भी होने लगी है। न्यूनतम पारा 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।
आम तौर पर मध्य अक्तूबर से हल्की ठंड शुरू हो जाती है। पिछले कुछ सालों से ऐसा नहीं हो रहा है लेकिन इस बार निर्धारित समय में ठंड पड़ने लगी है। गांवों में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि शहरों का न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से वातावरण में सर्दी घुल गई है। लोगों ने स्वैटर और जैकेट समेत गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि गेहूं की बुवाई का यह ठीक समय है। यह मौसम भी बुवाई के लिए फायदेमंद है।
दिन अधिकतम न्यूनतम
8 नवंबर 33 16
9 नवंबर 33 14
10 नवंबर 31 14
11 नवंबर 32 14
12 नवंबर 31 14
13 नवंबर 32 16
14 नवंबर 31 16
15 नवंबर 31 15