फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चार दिन में आठ डिग्री गिरा न्यूनतम पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैदानी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा के चलते बदला मौसम, रात में गिरने लगी ओस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी का मौसम इस हफ्ते तेजी से बदला है। चार दिन में न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। ऐसा मैदानी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा के चलते हुआ है। अब रात में भी ओस गिरने लगी है।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। उसका असर खत्म होते ही दिन में अच्छी धूप खिलने से गर्माहट का अहसास होने लगा था मगर अब फिर से मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार को झांसी का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पिछले दो सालों की तुलना में इस बार ठंड की दस्तक जल्दी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन




कुछ दिनों से यूं घट रहा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 31.3 20.6
बृहस्पतिवार 28.4 18.7
शुक्रवार 28.3 13.3


(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें