फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किराये के कमरे में छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार दोपहर नवाबाद के शिवाजी नगर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे विशाल (23) पुत्र श्याम किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। हालांकि छानबीन में मालूम चला कि वह पिछले कई माह से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसका ग्वालियर में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

विशाल मूल रूप से मोंठ का रहने वाला था। पिता श्याम किशोर खेती-किसानी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, वह एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शिवाजी नगर में किराये का कमरा लेकर पास की एक लाइब्रेरी में पढ़ने जाता था। शनिवार दोपहर उसके फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज सुशील द्विवेदी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। परिजनों के न आ पाने से पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक, मालूम चला कि विशाल मानसिक तौर से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें