फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महिला चालक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल, चार दिन से तलाश रही थी पुलिस, 25 हजार का था इनाम

Sat, 10 Jan 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी की गोली मारकर हत्या कर भागा आरोपी मुकेश झा शुक्रवार देर-रात पुलिस की गोली का शिकार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी की गोली मारकर हत्या कर भागा आरोपी मुकेश झा शुक्रवार देर-रात पुलिस की गोली का शिकार हो गया। मऊरानीपुर रोड पर भगवंतपुरा के पास रोकने के दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया था। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी अपनी कार नोटघाट पुल पर छोड़कर भाग गया था। सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगालने में जुटी थी। शुक्रवार रात नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव टीम के साथ भगवंतपुरा के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश झा उस रास्ते से ओरछा की ओर जाने की फिराक में था। पुलिस के रोकने पर वह करगुआं के कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। घेरने पर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसके पांव में लगी।

सोमवार को अनीता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास रक्तरंजित हाल में उसका शव बरामद हुआ था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमनगर निवासी मुकेश झा समेत पुत्र शिवम और मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उसके बाद से पुलिस मुकेश को तलाश रही थी। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें