झांसी। रविवार को नगर में कई स्थानों पर पौधरोपण हुआ। इस अवसर अवसर पर लोगों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया।
सखी के हनुमान मंदिर के पास अंसल कॉलोनी में अशोक, आम, पीपल, बरगर आदि प्रजातियों के 108 पौधे रोपे गए। पौधरोपण डा. सीएल दीवान, लाखन सिंह गौतम, धर्मेंद्र सिंह चौहान, धीरेंद्र यादव, अशोक लोकरथ, गोविंद प्रसाद व्यास, गीता व्यास आदि ने किया।
बीआईईटी में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एनएस सेंगर के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण हुआ। निदेशक प्रो. डीएस यादव ने अधिक से अधिक पौध लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. सौरभ अग्रवाल, डा. सिप्पी अग्रवाल, डा. ज्ञानेंद्र कुमार, डा. निधि अग्रवाल, डा. नूतन अग्रवाल, डा. निलय जैन आदि मौजूद रहे। इस दौरान एक हजार पौधे रोपे गए।
लायंस क्लब युवराज ने खालसा रोड पर चंद्रशेखर पार्क में पौधरोपण किया। अध्यक्षता अध्यक्ष दीपांशु डे ने की। मुख्य अतिथि महापौर किरन वर्मा व विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष प्रदीप अरोरा रहे। इस अवसर पर क्लब ने पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली। इस मौके पर संध्या उक्सा, शशि प्रभा मिश्रा, कल्पना पांडेय, रेखा अग्रवाल, गौरव मखीजा आदि मौजूद रहे। संचालन नूपुर कपूर तथा आभार पूनम डे व देवप्रिया उक्सा ने जताया।
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में मनु विहार में पौधरोपण हुआ। इस अवसर पर संजय पटवारी, राकेश पाठक, आर पी गुप्ता, बिपिन सोनी, प्रहलाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।