फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे दामाद ने लाठियों से पीट-पीटकर ससुर को मार डाला, सास को किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ओरछा में एक सिरफिरे दामाद ने लाठियों से पीट-पीटकर ससुर को मार डाला। बीच-बचाव करने पहुंची सास को भी कई लाठियां मारकर अधमरा कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी आ गए। उन लोगों ने दामाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओरछा के भोजपुरा गांव निवासी ठाकुरदास पाल (55) ने अपनी छोटी बेटी हरिता का विवाह करीब 10 साल पहले निवाड़ी के जलांधर निवासी राजाराम के साथ किया था। राजाराम खेती-किसानी का काम करता है लेकिन, दिमागी तौर पर कुछ परेशान रहता था। इस वजह से कुछ दिन पहले उसका हरिता के साथ विवाद हो गया था। हरिता को उसने जमकर पीट दिया। जब ठाकुरदास को इस बारे में मालूम चला तब वह राजाराम को अपने साथ लेकर ओरछा आ गए। राजाराम उसे अपने साथ रखे हुए थे जबकि बेटी हरिता अपने ससुराल में ही थी। ठाकुरदास कई बातों पर राजाराम को टोकते रहते थे। इससे वह चिढ़ जाता था। परिजनों का कहना है शुक्रवार रात ठाकुरदास और राजाराम एक साथ ऊपरी कमरे में सोए थे। इसी दौरान आधी रात को राजाराम ने ठाकुरदास पर लाठियों से हमला बोल दिया। एक के बाद कई लाठियां ठाकुरदास के सिर पर मारी। शोर-शराबा सुनकर उसकी सास भगवती भी पहुंच गई। राजाराम ने सास भगवती को भी कई लाठी मारी। सास-ससुर लहूलुहान होेकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी वहां आ गए। सभी ने राजाराम को पकड़कर रस्से से बांध दिया। उधर, घायलों को शुक्रवार देर-रात मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां शनिवार सुबह ससुर ठाकुर दास की मौत हो गई। ओरछा पुलिस ने आरोपी राजाराम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें