फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा हो गया...पुलिस सुन नहीं रही, आप ही बताइए हम क्या करें साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। संपूर्ण समाधान दिवस में हर तरफ अवैध कब्जों का शोर रहा। फरियादी अफसरों के सामने गुहार लगाते रहे। कई तो ऐसे थे जो अपना दर्द बयां करते करते बिलखने लगे। एक बुजुर्ग का कहना था कि वह पुलिस के पास भी गए थे लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अफसरों ने इनकी शिकायतों को सुना और निस्तारण के आदेश दिए। यहां तय हुआ कि अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों को जमावड़ा रहा। जिसमें 170 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिसमें मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के मामलों की भरमार रही। समाधान दिवस में आए फरियादियों के अनुसार जमीन और प्लॉटों पर कब्जे किए जा रहे हैं। जिसकी शिकायतें पुलिस के साथ ही प्रशासन के आला अधिकारियों से की गई हैं। जिनके द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिला है लेकिन कार्रवाई शून्य ही रही है। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका है। अब एक बार फिर अधिकारियों के दर पर दस्तक देने के लिए आए हैं। शायद इस बार कोई रहमदिल अफसर को दया आए और कार्रवाई की जा सके।
मजदूरी करने के लिए भोपाल गए थे। लौटकर आए तो देखा की तीन एकड़ क्षेत्रफल जमीन पर दबंगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस से शिकायत की लेकिन बेअसर रही।
विज्ञापन

जानकी, मथुरापुरा
कुछ लोगों ने मकान पर कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत थाने में करने पर दुत्कार मिली है। अब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के लिए आए हुए हैं।
राम मिलन, बबीना
गांव में चार एकड़ का खेत है। दबंगों ने रास्ते को बंद कर दिया है। पुलिस से शिकयत की लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। न्याय की आस में आए हैं।
रति देवी, खजराहा खुर्द
चार हजार क्षेत्रफल जमीन पर कुछ लोगों ने कोर्ट में वाद दायर कर दिया है। कोर्ट के आदेश के पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। लेकिन पुलिस द्वारा निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

हरि, खोडन खुर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें