फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जंपर जला ,दो घंटे अंधेरे में रहे सीपरी बाजार के लोग

Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की शाम हंसारी 132 केवी पारेषण केंद्र के पास 33 केवी लाइन का जंपर जल जाने से सीपरी पावर हाउस की बिजली गुल हो गई, जिससे क्षेत्र के हजारों घर करीब दो घंटे तक अंधेरे में रहे। हालांकि, इस दौरान बिजली कंपनी के अधिकारी लगातार फॉल्ट की तलाश करते रहे और फॉल्ट मिलने के बाद ही आपूर्ति सुचारू की जा सकेगी।
विज्ञापन

हंसारी 132 केवी पारेषण केंद्र से 33 केवी लाइन के माध्यम से शहर के सभी पावर हाउसों में बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां से 11 केवी लाइनों के माध्यम से विभिन्न फीडरों पर बिजली सप्लाई होती है। शनिवार की शाम करीब 7 बजे अचानक 33 केवी लाइन का जंपर जल जाने से सीपरी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले सीपरी, नंदनपुरा, आईटीआई, ईसाई टोला, जर्मनी समेत सभी फीडरों के इलाकों में बिजली गुल हो गई और लोग अंधेरे में डूब गए।
बिजली गुल होने की शिकायत मिलने पर 33 केवी और 11 केवी के अधिकारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। करीब दो घंटे तक की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे बिजौली में मंदिर के पास 33 केवी लाइन का जंपर जला हुआ पाया गया, जिसे तुरंत दुरुस्त कराया गया। इस दौरान 33 केवी के एसडीओ सत्यदेव पाठक, 11 केवी के एसडीओ राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर रहकर सुधार कार्य कराया। एसडीओ सत्यदेव पाठक का कहना है कि हंसारी के पास जंपर जलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें