फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस हिरासत में आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी समेत चार निलंबित

Wed, 12 Aug 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी के गुरसराय थाने में पुलिस हिरासत में सुसाइड किए जाने के बाद मंगलवार एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे समेत दरोगा विनीत कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार एवं आनंद यादव को निलंबित कर दिया गया। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन


सिंगार गांव निवासी एवं मंदिर पुजारी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में रविवार को गुरसराय थाने में मामला दर्ज हुआ था। रविवार दोपहर राजेंद्र को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची। सोमवार सुबह राजेंद्र ने थाने के टॉयलेट में फंदा लगा लिया। हिरासत में आरोपी के सुसाइड किए जाने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति समेत अन्य पुलिस अफसरों ने भी पहुंचकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के बाद मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें