फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घूस लेते पकड़े गए दरोगा और सिपाही हुए निलंबित

Thu, 09 Jul 2026 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घूस लेते हुए विजिलेंस टीम के हाथ पकड़े गए चौकी इंचार्ज ओमकार एवं सिपाही शशांक त्रिपाठी को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी (आरए) डा.अरविंद कुमार उनकी जांच करेंगे। उधर, बुधवार को दोनों आरोपी विशेष न्यायालय के सम्मुख पेश किए गए। यहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम बड़ागांव गेट बाहर चौकी इंचार्ज ओमकार एवं सिपाही शशांक त्रिपाठी को एक मामले में प्राथमिकी से नाम हटाने की एवज में घूस लेते गिरफ्तार किया गया था। दरोगा ने शंकर सिंह का बगीचा निवासी संजीव राय से उनके बेटे शुभ, लव समेत अमन आदि का नाम प्राथमिकी से हटाने के लिए 70 हजार में सौदा किया था। आरोपियों के खिलाफ 30 अप्रैल को कोतवाली में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। संजीव का कहना था कि घटना के समय यह लोग घटनास्थल पर ही नहीं थे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी लेकिन, ओमकार ने पैसों की मांग पर अड़ गया। मजबूरन उन लोगों ने 60 हजार दे दिए। मंगलवार को शेष रकम लेने के दौरान एंटी करप्शन टीम ने दरोगा ओमकार एवं शशांक को धर दबोचा। दरोगा ओमकार को यकीन था कि उसके खिलाफ कोई सुबूत नहीं है लेकिन, शिकायतकर्ता ने कई कॉल रिकॉर्डिंग भी एंटी करप्शन टीम को सौंपी थी। एंटी करप्शन टीम ने इसे दरोगा को भी सुनाया। ओमकार कानपुर देहात का रहने वाला है जबकि सिपाही शशांक त्रिपाठी उन्नाव का रहने वाला है। वहीं, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें