संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सिर में गंभीर चोट आने से घायल युवक की 18 दिन बाद मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी को लेकर उसके साथ एक परिवार द्वारा मारपीट की गई थी।
जालौन जिले के गांव रामपुरा निवासी रामकेस राजमिस्त्री था। पत्नी मालती ने बताया कि 20 जनवरी की शाम को सूचना मिली कि पति घर से करीब 16 किमी दूर बंगरा गांव में नहर पुलिया के पास घायल अवस्था में पड़े हैं। उन्हें इलाज के लिए माधौगढ़ लाया गया। वहां से उरई और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार को पति की मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि उसके पति को एक परिवार ने गोद ले रखा था। लेकिन प्रॉपर्टी देने के नाम पर आनाकानी कर रहे हैं। इसी को लेकर एक माह पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला जालौन जिले का है। उसे घायलावस्था में भर्ती कराया गया था, अब मौत हो गई है।