फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: शरारती तत्व ने पेड़ के नीचे रखी भगवान की मूर्ति को नाले में फेंका, लोगों में रोष, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 14 May 2022 06:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में शरारती तत्व ने पेड़ के नीचे रखी भगवान की मूर्ति को नाले में फेंक दिया। घटना के बाद लोगों में काफी रोष देखने को मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को नाले से निकालकर गंगाजल से नहला धुलाकर वही रखवा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश चौराहा के आगे पेड़ के नीचे रखी एक मूर्ति को किसी शरारती तत्वों ने शनिवार सुबह में करीब 4:15 बजे नाले में फेंक दिया। सुबह मूर्ति को नाले में पड़ा देखकर लोगों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में वहां आसपास के लोग जमा हो गए।

विज्ञापन

 
सूचना मिलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में सीओ सिटी प्रदीप कुमार सीपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मूर्ति को नाले से निकालकर गंगाजल से नहला धुला कर उसे वही रखवा दिया।

आसपास के सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगालने शुरू कर दिए हैं। सीओ सिटी प्रदीप कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति यह हरकत करते हुए दिखाई दिया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के पहुंचने के बाद अब मौके पर शांति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें