फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन संत त्याग का आदर्श उदाहरण

Thu, 25 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार को जैन तीर्थ स्थल करगुवां में चल रहे यति सम्मेनल में हिस्सा लेने आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जैन संत त्याग के आदर्श उदाहरण हैं। उनसे हमें दृढ़ संकल्प की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को भरोसा दिया कि सरकार भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरतेगी। भर्तियों में भ्रष्टाचार नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगी। युवाओं के साथ पूरी ईमानदारी बरतेगी। भर्तियों में भ्रष्टाचार नहीं होगा। चुनाव से पहले भाजपा ने जो संकल्प लिया था, सरकार वह पूरा कर रही है। बूचड़ खाने खत्म कराए। बहन- बेटियां सुरक्षित हैं। बुंदेलखंड में गौ वंश की सेवा हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम सरकार द्वारा उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को सभी सात्विक शक्तियों का आशीर्वाद हैं, वे दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता बनकर उभरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ निर्णय भले ही अच्छे न लगे, लेकिन वह जनता के हित से जुडे़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 27,000 किमी क्षेत्र गढ्ढा मुक्त हो चुका है, जिन पर रोड बिछ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें