फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहाय खाय कल, छठ महापर्व का होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नहाय खाय के साथ शुक्रवार को छठ महापर्व शुरू हो जाएगा। चार दिवसीय महापर्व पर बिहार-पूर्वांचल समाज के श्रद्धालु भगवान भास्कर एवं छठ माता की पूजा आराधना करेंगे। 36 घंटे का निर्जल व्रत रखते हुए महिलाएं अस्त होते एवं उदय होते सूर्य को अर्घ्य देंगी और भगवान से सुख, समृद्धि तथा संतान की खुशहाली की कामनाएं करेंगी।
विज्ञापन

महानगर में छठ पर्व श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जाता है। आईटीआई क्षेत्र, बाहर बड़ागांव गेट, सूती मिल, भेल एवं पंचकुइयां मंदिर के समीप गोशाला सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन होता है। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए अस्थायी जल कुंड भी तैयार किए जाने लगे हैं। इधर बिहार पूर्वांचल सांस्कृतिक कुटुंब के तत्वावधान में आईटीआई छठ पूजा समिति की नरसिंह धाम आश्रम में बैठक हुई, जिसमें आईटीआई क्षेत्र में हर साल की तरह इस साल भी छठ महापर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। शिवम यादव ने बताया कि नरसिंह धाम आश्रम परिसर में छठ पूजा का आयोजन होगा। शैलेश राय ने बताया कि 13 को नहाय खाय, 14 को खरना, 15 को अस्त होते एवं 16 को उदित होते सूर्य को जलकुंड में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाएगा। महिला श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जल व्रत रखेंगी। बैठक में मुकेश सिंह, सुदर्शन राय, हरनारायण यादव, मनीष आदि मौजूद रहे।
-
छठ पूजा को लेकर सभी घरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पर्व पर बिहार एवं पूर्वांचल संस्कृति की मनोहारी छटा देखने को मिलेगी। भगवान सूर्य एवं छठ माता की पूजा आराधना की जाएगी और भक्ति भाव से अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

एके दास
-
छठ महापर्व पर पूजा के लिए घरों में कई प्रकार के प्रसाद एवं व्यंजन बनाए जाते हैं। इनमें आटा एवं गुड़ से बना ठेकुआ का प्रसाद प्रमुख है। इसके साथ ही गन्ना के रस अथवा गुड़ से खीर बनाई जाती है।
विज्ञापन

शैलेश राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें