फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच दिन बाद भी बरामद नहीं हुआ युवती का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। 13 अगस्त को टोड़ी फतेहपुर के किशोरपुर गांव में सिर कटी युवती की लाश का सिर पांच दिन बाद भी बरामद नहीं हो सका। इस वजह से पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। पुलिस पिछले पांच दिन से युवती की शिनाख्त के लिए हाथ-पांव मार रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। सोमवार को युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास पहुंचकर नए सिरे से पूछताछ की। पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन




किशोरपुरा गांव से युवती का तीन टुकड़ों में कटा शव कुएं से बरामद हुआ था। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 30-35 साल बताई जा रही है। शव के साथ हल्के पीले, चमकीले रंग का ब्लाउज के साथ हरे रंग की साड़ी का टुकड़ा मिला। इसमें फूल बने थे। दाहिने हाथ में लाल रंग का धागा बंधा था। सोमवार को भी पुलिस ने दोबारा किशोरपुरा गांव पहुंचकर आसपास सुराग लगाने की कोशिश की। लोगों से भी पूछताछ की गई। आसपास के लोग भी वहां किसी के आने के बारे में नहीं बता सके। उनका कहना है कि दुर्गंध आने पर उनको शव के वहां पड़े होने के बारे में पता चला था। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक, युवती की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। कई पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें