फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका ने फांसी लगाई

Thu, 03 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव थानांतर्गत गांव बरल में एक बालिका की संदिग्धावस्था में फांसी लगने से मौत हो गई है। आनन- फानन में बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव बरल निवासी वीर सिंह कुशवाहा की पत्नी ममता कुशवाहा की आंखों की रोशनी कम है। इस कारण मंगलवार को वोट डालने के लिए वह करीब 10 वर्ष की बेटी पूनम को अपने साथ ले गई थी। वोट डालने के बाद वह घर आई। घर पर ममता से वोट देने के बारे में पूछा गया।

पूनम ने किसी दूसरे प्रत्याशी को वोट डाल देने की बात कही। इस बात को लेकर घर में वाद-विवाद हुआ। कुछ देर बाद ममता जानवरों को लेकर खेत पर चली गई। शाम को जब वह घर लौटकर आई तो बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद बालिका के शव को फंदे से उतारकर आनन-फानन में अंतिम संस्कार करवा दिया गया। पीड़ित मां ने बेटी को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि बालिका पूनम ने अपनी मां से 10 रुपये मांगे थे। जिस पर मां ने उसे डांट दिया। मां के खेत पर चले जाने के बाद बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें