फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवती ने ऑफिस में घुसकर धमकाया, नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार स्थित न्यू मां पीतांबरा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में घुसकर गाली गलौज एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बरुआसागर के कटरा मोहल्ला निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि कंपनी से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है। 11 फरवरी को सीपरी बाजार निवासी रश्मि पुत्री राजू ऑफिस में घुस आई। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म एवं छेड़खानी जैसे मामलों में फंसाने की धमकी दी। हंगामा होने पर राजकुमार ने पुलिस को सूचना दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे के मुताबिक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें