फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकालेश्वर का किया गंगाभिषेक

Mon, 24 Aug 2015 11:27 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा मढ़िया मुहल्ला स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच शिवजी का गंगाभिषेक किया गया। इससे पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

गंगाभिषेक के लिए सुबह शिव भक्त नुमाइश ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से हिंदू युवा वाहिनी के बुंदेलखंड सह प्रभारी अरविंद वर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुई शोभा यात्रा इलाइट चौराहा व गोविंद चौराहा होती हुई महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। शिव भक्तों ने वाहिनी के प्रदेश मंत्री अशोक सिंह के मुख्य आतिथ्य में 5100 कलश जल से शिवजी का अभिषेक किया। पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला, द्वारिका प्रसाद, बी एस त्रिपाठी, भूपेंद्र चौधरी, राजकुमार राजपूत, रंजीत ठाकुर, मुन्नालाल कप्तान, मुकेश ठेकेदार, नरेश ठेकेदार, हैप्पी साहू, प्रभा, सीमा देवी, प्रीति सोनी, कंचन वर्मा, राजेंद्र सोनी, भूपेंद्र कुशवाहा, अंकित पटेल, दयाशंकर कुशवाहा, पवन यादव, प्रवीण दयाल, महेंद्र वर्मा, सोनू महाराज, आशीष चौरसिया, राजेश कुशवाहा, हरीप्रकाश आर्य, अवतार खटीक, अनूप खटीक, राहुल पुरी, जिमी कुशवाहा, शिवम पथैरिया, शुभम पाल, मोहित श्रीवास्तव, उमाशंकर भासने, प्रियंका सोनी आदि मौजूद रहीं।
महाकालेश्वर मंदिर मिश्रित आबादी क्षेत्र में स्थित होने के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। मंदिर परिसर व इसके इर्दगिर्द 350 सिपाही, 14 इंस्पेक्टर, 40 दारोगा, छह सीओ, एक कंपनी पीएसी व एक एडीशनल एसपी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहे। कई जगह बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया। गोविंद चौराहा पर लाइन लगवाकर श्रद्धालुओं को अभिषेक के लिए मंदिर तक भेजा गया। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक विनोद अवस्थी के नेतृत्व में महाकालेश्वर मंदिर में अभिषेक किया। इस अवसर पर अनूप करौसिया, सुधीर रायकवार, सनी वर्मा रहे। उधर, जय श्री बालाजी सर्व समाज सेवी संस्था ने शिवजी का अभिषेक किया। इस अवसर पर संतोष सेन, छोटू कुशवाहा, विकास रायकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें